ग्रेट खली को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, दिसंबर में ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित होंगे WWE स्टार
बी बी एन : हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में जन्मे द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) आज बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर डब्ल्यू डब्ल्यू इ के विश्व मंच तक पहुंचने और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने की उनकी यात्रा प्रेरणादायक मानी जाती है। उन्होंने विश्वभर में हिमाचल और भारत का नाम रोशन किया।
इसी सिलसिले में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स यू के, लंदन के चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुमित सिंगला के साथ द ग्रेट खली की विशेष भेंटवार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने सुमित सिंगला के साथ अपने करीब दो दशक पुराने मित्रतापूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया।
