ज्वालामुखी विकास सभा को हिमालय परिवार ने किया सम्मानित
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विकास सभा को हिमालय परिवार द्वारा आयोजित "महिला सशक्तिकरण व आधुनिक भारत" कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्वालामुखी विकास सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष रोमेश कौंडल, प्रचार सचिव रमेश चौधरी, आयोजन सचिव रविंद्र भारद्वाज, महासचिव राकेश चंद्र, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ अल्का गुर्जर व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग अध्यक्ष डॉ शाहिद अख्तर, पूर्व डिप्टी स्पीकर तिब्बत सरकार आचार्य यशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमालय परिवार के प्रोग्राम कन्वीनर ऋषि कुमार का ज्वालामुखी विकास सभा तहेदिल से सम्मान देने के लिए धन्यवाद करती है।
