पंचायती राज संगठन देहरा के पदाधिकारियों ने शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा से की मुलाकात
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर देहरा विधानसभा क्षेत्र के हार से पूर्व बीडीसी सदस्य एवं पंचायती राज संगठन देहरा के अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष रिम्पी ठाकुर और महासचिव अमित शर्मा ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय पहुंचकर डॉ. शर्मा से औपचारिक मुलाकात की।
संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें माता बगलामुखी की चुनरी पहनाकर शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. राजेश शर्मा को शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस हाईकमान के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा कांग्रेस पार्टी के "सच्चे व समर्पित सिपाही" हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए निरंतर सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल क्षेत्रवासियों को गौरव की अनुभूति हुई है, बल्कि इससे शिक्षा क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी।
