धर्मशाला : केंद्र की टीम ने स्थानीय अपनी हट्टी की सराहना की
हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने धर्मशाला के डिपोलो होटल में एक मीटिंग की। इसमें अनुराग जैन सचिव उद्योग सदन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार, राकेश प्रजापति निर्देशक व दीपिका राणा संयुक्त निर्देशक उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश में हिमाचल के चुने हुए 17 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस मीटिंग में अनुराग जैन सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार ने प्रत्येक स्टार्टअप के साथ संवाद किया उन्होंने अपनीहट्टी के आईडिया को बहुत सराहा व इसे भविष्य में हर संभव मदद देने का वादा किया।
अपनी हट्टी का प्रक्षेपण 31 जनवरी 2022 को जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल के द्वारा ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से हुआ था। अपनी हट्टी कि इनक्यूबेशन आईआईटी मंडी से हुई है। यह स्टार्टअप हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त की हुई है वह एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जिसमें केवल हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम द्वारा बनाई गई उत्पाद पूरे भारतवर्ष में उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें चंबा थाल, चंबा चुख, औषधियां ,शॉल व हिमाचली कपड़े और अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं।
