व्यापार मंडल डाडा सीबा में तीसरा रक्तदान शिविर आठ अक्टूबर को होगा आयोजित
( words)
व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा व्यापारी वर्ग भी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल के चैयरमैन राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरा रक्तदान शिविर आठ अक्टूबर शनिवार को सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर पिछले दो साल से डाडा सीबा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान करने के इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे आठ अक्टूबर को इस महादान का हिस्सा बनें।
