इंदाैरा : पिछले 24 घंटे से बिजली गुल, लाेग परेशान
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत पलाख में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद भी विभाग का कोई भी कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नहीं आया। लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में कल विधायक इंदौरा रीता धीमान से भी बात की गई थी, किंतु उनके बोलने के बावजूद भी बिजली की समस्या का हाल नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा ने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में पिछले एक हफ्ते से यहां बिजली की समस्या चलती आ रही है। 15 तारीख को जनकराज द्वारा बिजली दफ्तर जाकर कंप्लेंट करवाई गई थी, किंतु उसके बावजूद भी 2 दिन बिजली रही, उसके बाद पिछले 4 दिनों से दिन में 18 से 20 घंटे बत्ती गुल रह रहती है। बिजली की समस्या के चलते, जब बिजली विभाग के जेई कृपाल से फोन संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी नौकरी डेढ़ महीना रही है, तो आप मेरा क्या कर लेंगे। लोगों ने बताया कि इस तरह से बात करने की शिकायत भी उच्च अधिकारी के समक्ष की जाएगी। लोगों ने बताया कि बिजली न हाेने के कारण उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न हाेने से पानी की समस्या लोगों को पेश रही है। गर्मी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से यह गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बिजली की समस्या से निजात दी जाए, ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
इस संदर्भ में एसडीओ बिजली विभाग रोहित गुलेरिया ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है और बिजली को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश विभाग को दे दिए गए हैं और जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के प्रयास किया जाएगा।
