देहरा : नेहरन पुखर दयाल में चोरों ने घर में मारी सेंध, बर्तन ले उड़े चोर
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत दयाल नेहरन पुखर के तहत वार्ड-2 में एक घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस चोरी में चोरों ने घर से पित्तल धातु के कीमती बर्तनों पर सेंध मारी है।बताया जा रहा है, जिस घर में चोरों ने सेंध मारी है, वो बीते लगभग 6 महीने से बंद था। आज अचानक जब वहां से कोई गुजरा, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, जिस पर मकान के मालिक को भी सूचना दी गई।
घटनास्थल पर चोरी होने की संभावनाएं देख कर लोगो ने स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा को सूचित किया है।उप प्रधान भी।मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, देहरा पुलिस को भी इस संदर्भ में सूचित किया। माैके पर देहरा थाना से पहुंचे, आईओ प्रेम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंची थी, बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
