ज्वालामुखी : टिहरी में घर से लाखों की नकदी और सोना ले उड़े चोर
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया थाना के तहत टिहरी के गांव कनुही में गत देर दोपहर सरताज राणा पुत्र मुरलीधर के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इनके घर में लाखों रुपए के जेवरात एवं 15000 रुपए नकदी चोरी कर लिए हैं। खुंडिया थाना प्रभारी रवि दत्त ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की सरताज राणा के घर में चोरी हुई है, जिस पर वह माैके पर पहुंचे और उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस में बयान देते हुए कहा की वह अपने घर में ताले लगाकर नजदीक के गांव गए हुए थे, जब वह वापिस लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके घर का पीछे का दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा है, जब उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो घर पर रखा 15000 रुपए केश के साथ लगभग 2,50,000 के गहने भी चोरी हो गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। खुंडिया पुलिस घटनास्थल के नजदीक में लगे सभी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
