इंदौरा : मंडी रैली में शामिल होंगे हजारों वर्कर : महेंद्र सिंह
( words)
जिला मंडी में 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रैली करने जा रहे हैं। इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इंदौरा के महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान कई वर्कर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष इंदौरा यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
