जयसिंहपुर : 3 अक्तूबर को होगा तीन दिवसीय दशहरे का शुभारंभ-एसडीएम
( words)
राज्य सभा एवं सांसद इंदु गोस्वामी होंगी मुख्यातिथि
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
तीन दिवसीय दशहरा जयसिंहपुर में 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर 2022 तक मनाया जाएगा। यह जानकारी जयसिंहपुर के एसडीएम व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अपराजिता चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 5:30 पर प्रदर्शनी उद्घाटन, सांस्कृतिक संध्या शाम छह बजे शुरू होगी, जिसमें मुख्य कलाकार राखी गौतम, मीना गीता भरद्वाज। 3 अक्तूबर को महिला सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें खेल प्रतियोगिताएं इस प्रकार रहेगी वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ व रसा क्ससी जो कि महिलाओं के लिए ही होंगी।
