कांगड़ : भड़ियाड़ा में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले का समापन, रमेश बराड़ रहे मुख्यातिथि
मनोज कुमार। कांगड़ा
शक्ति क्लब भड़ियाड़ा द्वारा तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व दौड़ प्रतियोगिता अन्य खेल खेंली गई। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले समापन गत रात्रि मंगलवार को किया गया। समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहां पहुंचने पर शक्ति युवा क्लब के प्रधान सौरभ चौधरी अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्पोर्ट्स मेले के बारे में जानकारी देते हुए युवा शक्ति क्लब के प्रधान सौरव चौधरी ने बताया कि यह स्पोर्ट्स मेला हर्ष वर्ष करवाया जाता है और इस मेले में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से खिलाड़ी इस स्पोर्ट्स मेले में भाग लेते हैं।
इस अवसर पर युवा शक्ति क्लब द्वारा मुख्यातिथि के प्रमुख कुछ एक मांगें भी रखी गई।युवाओं को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिमाग और छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ शरीर बेहद जरूरी है। बराड़ ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसी का नतीजा है कि हिमाचल के खिलाड़ी लगातार मेडल जीतकर हिमाचल है व भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने खेल के आयोजकों को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी और साथ ही स्कूल की दीवार की चारदीवारी के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
