शाहपुर : टूरिज़्म में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियाें को तीन दिन का दिया गया प्रशिक्षण
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर
सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोह में वोकेशनल विषय टूरिज़्म में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियाें को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें स्थानीय निजी ट्रेवल एजेंसी और होमस्टे को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में 9वीं से 12वीं तक के लगभग 70 छात्र व छात्राओं में भाग लिया। स्थानीय ट्रेवल एजेंसी इंडियन माउंटेन डायरीज की टीम ने विद्यार्थीओं को कैंपिंग, लीडरशिप डेवलोपमेन्ट ट्रेकिंग एकपमेंट के बारे में प्रशिक्षण दिया। होटल व फ्लाइट बुकिंग सहित ट्रेवल पैकेज के बारे में प्रशिक्षण दिया। ट्रेवल ट्रेल व इंडियन माउंटेन डायरीज की टीम ने मोरछ में विद्यार्थीओं को रोक क्लाइबमिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण दिया। साथ में हर विद्यार्थी को सभी एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव दिया। गगन होमस्टे में विद्यार्थियाें को होमस्टे के बारे में बताते हुए पर्यटकों का किस तरह से स्वागत व व्यवहार किया जाना चाहिए।
इसके बारे में टिप्स बताए गए। स्थानीय निवासी टूरिज़्म प्रोफेसनल तरसेम जरियाल ने बताया कि बोह वैली में पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहा है। युवाओं को कई तरह का रोजगार मिल सकता हैं। ग्रामीण पर्यटन के तौर पर इस क्षेत्र में देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना सकता हैं। इंडियन मौउटेंन डायरीज ट्रेवल एजेंसी की सहायक निदेशक दर्शना जरियाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों का उत्साह बढ़ा है। साथ मे कई नई तरीके के साथ गुर भी इन्हें सिखाए गए। माउंटेनरिंग इंस्टिट्यूट मैक्लोडगंज में कार्यरत राजेश राणा ने बच्चों को एडवेंचर का प्रशिक्षण दिया। वोकेशनल प्रशिक्षक पूनम शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल निशा डोगरा ने बताया कि विद्यार्थीओं ने बड़े उत्साह से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया हैं और बेहद खूबसूरत तरीक़े के साथ गुर सीखे।
