इंदाैरा : नुक्कड़ नाटकों व गीत-संगीत के माध्यम से लाेगाें काे बताई सरकार की उपलब्धियों
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आए नाट्य दल चंगर कला मंच टीहरी के कलाकारों ने गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उलेहडिया व ठाकुरद्वारा में हिमाचल सरकार की चार वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। जिसमें जीवन, अशोक, अनिता, रेखा, ज्योति, रितिका, अजय, पंकज, विशाल, अजू व कश्मीर सिंह आदि कलाकारों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गृहणी सुविधा योजना, हर घर नल योजना, हिमकेयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड ओरअन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उलेहडिया पंचायत प्रधान संध्या देवी, उपप्रधान दमनेश कुमार और ठाकुरद्धारा पंचायत प्रधान गणेश कुमार व उपप्रधान राणा प्रताप सहित तमाम जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
