जयसिंहपुर : तिनबड़ टम्बर सड़क मार्ग को न किया जाए बंद : कौंडल
( words)
तिनबड़ जयसिंहपुर सड़क मार्ग पर टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग पर टारिंग के कार्य के चलते बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह सड़क मार्ग 17 से 31 मई तक यातायात के लिए बाधित रहेगा। इस कारण रोजमर्रा के कामों के लिए जयसिंहपुर आने वाले लोगों का खर्च तीन गुना बढ़ जाएगा। इस संबंध में एडवोकेट पीसी कौंडल ने एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर से अपील की है कि सड़क मार्ग को बंद न किया जाए। इससे लोगों बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
