देहरा : सर्वोदय स्कूल में करियर गाइडेंस पर दिए टिप्स
फर्स्ट वर्डिक्ट। देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सर्वोदय स्कूल देहरा में शुक्रवार को कक्षा नवमी ओर दसवीं के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन स्कूल परिसर में ही किया गया। गाइडेंस सेशन की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य पुष्पिंदर चौहान ने की। वहीं, दिशा-निर्देश सत्र में देहरा के जाने-माने युवा पत्रकार विनायक ठाकुर ने पत्रकारिता विषय पर बच्चों को जागरुकत किया। वहीं, दसवीं कक्षा के उपरांत छात्रों को कोन से विषयों का चयन कैसे करना चाहिए, इसके बारे में विचार, विमर्श किया गया। अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पुष्पिंदर चौहान ने युवा पत्रकार विनायक ठाकुर का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया एवं छात्रों को उनके भविष्य से संबंधित विशेष जानकारी साझा करने पर धन्यवाद किया।
