ज्वालामुखी : परिक्रमा मार्ग समीप बने शोचालय का गेट बंद, श्रद्धालु परेशान
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
विशविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को शौचालय की समस्या से जूझना पड़ रहा। आपको बता दें ज्वालामुखी माता मंदिर के तहत परिक्रमा मार्ग के समीप बने शौचालय का गेट बीते काफी दिन से बंद है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इससे पूर्व मीडिया ने मंदिर के गर्भ गृह में बिजली की फिटिंग के बारे में भी ममला उजागर किया है। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर अब शौचालय का मुद्दा बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में ज्वालामुखी नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी सूक्ष्म सूद ने भी मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।
सूक्ष्म सूद का कहना है कि यह शाैचालय लोगों की व्यवस्था के लिए बना है। अब परिक्रमा मार्ग के समीप बने इस शौचालय के गेट पर ताला क्यों जड़ा गया है। रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन हेतु आते हैं। वहीं, उन सबकी सुविधा के मद्देनजर इसे खोल देना चाहिए। पूर्व पार्षद सूक्ष्म सूद ने मंदिर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मंदिर प्रशासन-अधिकारी मंदिर में दिख रही तमाम असुविधाओं को ठीक करने में बिल्कुल सजग नहीं है, जिसका सीधा खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
