इंदाैरा : टोल वैरियर पर 29 मई काे किया जाएगा धरना प्रदर्शन-संघर्ष समिति
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्राचीन शिव मंदिर परिसर काठगढ़ में काठगढ़ मंदिर संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें सभी हिंदू संगठनों तथा शिव सेना प्रमुखों ने भाग लिया।बैठक में प्रमुख तौर पर हिमाचल, पंजाब सीमा पर लगे टोल एंट्री वैरियर, जिसमें पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से एंट्री फीस ली जाती है, जिससे सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचती है। इसलिए इस वैरियर को शिव मंदिर से शिफ्ट करके इंदौरा की तरफ किया जाए। गौरतलब है कि इस संदर्भ में प्राचीन मंदिर सुधार सभा व अन्य धार्मिक संगठन पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को इंदौरा आगमन पर ज्ञापन सौंप चुके हैं। उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज की बैठक में पांच सदस्यीय कोर कमेटी, 21 सदस्यीय कमेटी का गठन करने की साथ-साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मई रविवार को टोल वैरियर पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा, उस दिन आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।
