कांगड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
मनोज कुमार। कांगड़ा
ज़िला कांगड़ा में बरसात ने अपना रौद्र रुप दिखलाना शुरू कर दिया देर रात से हो रही बारिश से जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं, मटौर शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-स्खलन से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। वाहन चालकों को संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जमानाबाद जाने वाले रास्ते पर भी पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रह। मिंजर मेला कमेटी के प्रधान आशाेक कुमार ने अपनी टीम के साथ पेड़ को एक तरफ करके यातायात के लिए मार्ग को बहाल कर दिया। मूसलाधार बारिश की वजह से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, बाजारों में भी सन्नाटा पड़ा रहा। वहीं मुख्य मार्गों पर सड़के तालाब बन गईं। आपकाे बता दें कि जमानाबाद पंचायत में आज (गुरूवार) से चार दिवसीय िमंजर मेला शुरू हाे गया। 31 जुलाई काे मिंजर वसर्जित की जाएगी।
