कांगड़ा : बज्रेश्वरी मार्केट के व्यापारियों ने लगाई छबील, पवन काजल भी रहे उपस्थित
मनोज कुमार। कांगड़ा
सिविल अस्पताल के पास बज्रेश्वरी मार्केट के व्यापारियों ने आज (शनिवार को) मीठे पानी की छबील लगाई और फल, आइसक्रीम व कुल्फियां राहगीरों को बांटी। विधायक पवन काजल भी व्यापारियों के इस जनसेवा के कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्होंने भी राहगीरों को व्यापारियों के साथ खड़े होकर फल बांटे। महंगाई के इस दौर और भीषण गर्मी में व्यापारियों के इस प्रयास की काजल ने सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि कांगड़ा में दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को भी मीठा पानी और फल वितरित करने से राहत मिलेगी। मार्केट के प्रधान विधि चंद ने बताया पिछले 15 वर्षों से हर वर्ष व्यापारियों के सहयोग से छबील लगाई जा रही है। इस मौके पर व्यापारी सुशील, विशाल, हरीश, जीत, जय चंद, मस्त राम, संजू धीमान, ओंकार चंद, कबीर, साहिल, सुमन, गोलू व सोनू भी उपस्थित रहे।
