ज्वालामुखी : बदौली में उद्यान विभाग द्वारा लगाया गया प्रशिक्षण शिविर
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली में शनिवार काे उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें उद्यान विभाग के विष्णु विशेषज्ञ डॉ. जोगिंद्र सिंह गौमरा ने महिलाओं को बागबानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में खुंब विकास परियोजना, मधुमक्खी पालन फूलों की खेती साथ में बागबानी विकास परियोजना के जिला संबंधित डॉ. विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की संघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकास खंड देहरा को प्रदेश बागबानी विकास परियोजना के फैसिलिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर को ग्राम पंचायत बदोली प्रधान रीता देवी व उप प्रधान नितिन कुमार ने सफल बनाया व शिविर में लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई।
