देहरा : उद्यान विभाग प्रागपुर द्वारा नलेटी में किसानों को दिया प्रशिक्षण
विनायक ठाकुर । देहरा
उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नलेटी विकास खंड प्रागपुर में किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक समिति सदस्य कुलदीप चंद्र व ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा ने किया। शिविर उद्यान विभाग देहरा के विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह व डॉ. गोमरा ने किसानों व बागवानों को सुक्ष्म सिंचाई योजना तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान विजय कुमार ने भी बागवानों एवं किसानों को एचपी शिवा प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा किए। इस शिविर में 90 किसानों एंव बागवानों ने भाग लिया। शिविर के समापन अवसर पर उद्यान विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा किसानों और बागवानों की समस्याओं का निवारण किया। इस शिविर में विकास खंड प्रागपुर व देहरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
