जयसिंहपुर : पंचरूखी ब्लॉक के कंदहारल गांव में ढींगरी उत्पादन पर किसानों को दिया प्रशिक्षण
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
क्षेत्र के कंदहारल गांव में ढींगरी उत्पादन पर आत्मा परियोजना जिला कांगड़ा के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। यह गांव ब्लॉक द्वारा SCA to SCSP स्कीम के तहत एडॉप्ट किया गया है, जिसमें किसानों को अपनी आर्थिकी सुधारने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज किसानों को ढींगरी उत्पादन की विस्तृत ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप डोगरा द्वारा प्रैक्टिकली दी गई। इस ट्रैनिंग में परियोजना निर्देशक आत्मा डॉ. शशि पाल अत्रि तथा आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. शशि पाल अत्रि ने किसानों को आत्मा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे SPNF विधि द्वारा प्रदर्शन प्लॉट तथा महिला समूह सशक्तिकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों को इन स्कीम को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
