पालमपुर : परिवहन निगम की बस हुई हादसे का शिकार, 7 लोग घायल
दोनों बसों के उड़े परखच्चे, भारी नुकसान
प्रतिमा राणा। पालमपुर
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावय था कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीछे से टक्कर लगने बाद बस आगे दूसरी ओर एक डंपर से भिड़ गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथ-पथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुछ घायलों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया और कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 7 यात्रियों में से 3 की हालत की गंभीर है और उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
