कांगड़ा : समेला में तूफान से मकान पर गिरा पेड़, स्लेट टूटे और नए कमरों में आई दरारें
( words)
पिछले कल आए तूफान ने कई स्थानों पर कहर बरपाया है। इस कारण लोगों का भारी नुक्सान हुआ है। इस तूफान से ग्राम पंचायत समेला के वार्ड-4 में हरि सिंह के मकान पर बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण मकान के स्लेट टूट गए और नए कमरों में दरारें भी आ गईं। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से पीडि़त की मदद करने की गुहार लगाई है।
