लंबागांव : पुलवामा में शहीद हुए जवानाें को दी श्रद्धांजलि
( words)
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सोल बनेहड़ में युवक मंडल द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले में सभी वीरों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। वहीं, सोल बनेहड़ के प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि भारत देश की रक्षा करते हुए हम उन सभी वीर जवानों को नमन करते हैं और उनकी शहादत पर 2 मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान रणवीर सिंह, समाज सेवी संदीप पंडित, प्रदीप कुमार, व्यापारी अजय शर्मा, वलबीर सिंह, बलकार चंद, अश्वनी शर्मा व संजीव कुमार ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
