देहरा : नेहरनपुखर में ढांक से टकराकर ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त
विनायक ठाकुर।देहरा
ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत पड़ते नेहरन पुखर के रेन शेल्टर के समीप एक ट्रक पलटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक (एचपी-68बी 15010 शुक्रवार देर रात नेहरनपुखर में आकर तीखे मोड़ पर पलट गया, जहां उसे भारी नुकसान हुआ है। टिप्पर में मौजूद चालक ओम प्रकाश को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं, जिसे इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल देहरा इलाज हेतु ले जाया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनएच-503 पर नेहरन पुखर में यह दुर्घटना हुई है, जिसे सुबह रिकवरी वेन के माध्यम से सड़क हटा दिया गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं है, परंतु वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। खबर लिखे जाने तक बरहाल कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ था।
पहले भी हो चुके हैं तीखे मोड़ पर हादसे
नेहरन पुखर स्थित इस तीखे मोड़ पर पहले भी कई दफा हादसे हो चुके हैं। इससे पूर्व भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने एनएच विभाग से मांग की है जल्द यहां पर लोगों को जागरुकत करने के लिए बोर्ड लगाएं जाएं, ताकि आवाजाही करने वाले राहगीर सचेत हाे सकें।
