जसवां परागपुर : पक्का टियाला में सड़क से नीचे लुढ़़का ट्रक
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते जौड़बड़ के नजदीक पक्का टियाला में चिंतपूर्णी से संसारपुर टेरेस की ओर जा रहा ट्रक निजी गाड़ी को पास देते हुए सड़क के नीचे लुढ़क गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में बजरी से भरा हुआ था। इस दुर्घटना में ट्रक को भारी क्षति पहुंची है, परंतु चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी संजीव कुमार संसारपुर टेरेस ने बताया हमारे पास इस बारे में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं आई है।
