देहरा : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने देखा पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर बलाहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। परिसर को दो स्मार्ट कक्षाओं में इस कार्य की व्यवस्था की गई तथा प्राकशास्त्री (+2) स्तर के 80 तथा शास्त्री (बीए) स्तर के 75 छात्रों ने भाग लिया। इस संदर्भ में परिसर के अध्यापक वर्ग भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संयोजन कंप्यूटर शिक्षक अमित वालिया व अमर चंद एवं वेदांत विभाग की शिक्षिका कु मनोज्ञा ने ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. पीबी सब्ब्रामण्यम के दिशा-निर्देश से युक्त समिति द्वारा किया गया।
