डाडासीबा के दो एटीएम कैशलेस, नहीं निकल रहे पैसे, लोग परेशान
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
डाडासीबा बाजार मे लोगो की सुबिधा हेतू कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक व एसबीआई का एटीएम बिगत कई दिनो से लगातार कैशलैस चला हुआ है। लिहाज़ा क्षेत्र भर के लोगों को यहां आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, इस गंभीर समस्या की पोल मंगलवार 22 मार्च को उस बक्त खुलकर सामने आई, जब क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने बताया मे बीमार हूं और दवाई लेने हेतु यहां एटीएम से पैसे लेनेे आया था, लेकिन एटीएम कैशलेस होने के कारण के काफी परेशान होना पड़ा मसलन उक्त बजुर्ग ने विभाग की इस नाकामी के कारण बिना पैसो से बिना दवाई लिए खाली हाथ घर जाना पड़ा। उधर, एसबीआई का एटीएम भी पिछले कुछ दिनों से कैशलेस चला हुआ है और पीएनबी के एटीएम भी डाडासीबा में है, परंतु वहां भी एटीएम में कुछ खराबी चली हुई है।
जिस कारण आज मंगलवार को पीएनबी का एटीएम भी बंद रहा और वहां पर भी लोगों को कैश की सुविधा नहीं मिल पाई, परंतु कांगड़ा सेंट्रल कोपरेटिव बैंक का एटीएम ज्यादातर कैशलेस रहता है। इस कारण लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी जरूरी चीजों की खरीद-फरोख्त में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस प्रकार की दिक्कत पिछले काफी दिनों से है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि एटीएम सेवा के संचालन को सुचारु करें, जिससे उन्हें आवश्यक चीजों की खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उधर, इस संबंध में ब्रांच मैनेजर रविंद्र कुमार डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया शीघ्र ही एटीएम में पैसे डाल दिए जाएंगे, ताकि एटीएम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
