जसवां-परागपुर : बढाल में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर
पुलिस चौकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत गांव बढाल में संसारपुर टैरस से बाइक पर सवार दो लोगों को विपरीत दिशा में आ रहे टक्कर मार दी और घायलों को ट्रक चालक घायल अवस्था में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, तो लोगों ने दो लोगों को घायल अवस्था नजदीकी अस्पताल में पीएचसी बाड़ी पहुंचाया। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। घायलों का इलाज डॉ. नितिन शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डाडासीबा पुलिस भी अपनी टीम सहित सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की।
मिली जानकारी के अनुसार लवली कुमार (35) मंगल सिंह व (29) वर्षीय जो कि संसारपुर टैरस से आ रहे थे, तो रास्ते में उनकी बाइक (पीबी-05वाई-5154) ट्रक से टकरा गई हादसे में दोनों को काफी चोटें आई हैं। यह दोनों बाइक सवार फिशरी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी देने स्यूल खड्ड आ रहे थे। डाडासीबा में उपचार देने के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डाडासीबा पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में चौकी प्रभारी संजीव कुमार संसारपुर टैरस ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
