धर्मशाला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में विभाग कांगड़ा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग श्रीचामुंडा मंदिर के जालंधर सराय में संपन्न हुआ। इस समापन अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पवन मिश्रा व प्रांत संघ कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, प्रांत प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ये वर्ग विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। विभाग कांगड़ा के इस अभ्यास वर्ग में 6 संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपूर, चंबा तथा बनीखेत से लगभग 100 शिक्षक पदाधिकरियों ने भाग लिया।
अभ्यास वर्ग में उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अलावा 8 सत्रों में विभिन्न विषयों- अभ्यास वर्ग की सार्थकता' संघ यात्रा, संगठन परिचय, कार्यकर्ता निर्माण, प्रवास, सदस्यता व हिंदुत्व इत्यादि विषयों पर प्रांत व जिला पदाधिकारियों अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को वौद्धिक दिया गया। कार्यक्रम का अंतिम सत्र प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद ने स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव को लिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समूचे भारत वर्ष में पहली अगस्त 2022 को देश के सभी 3 लाख स्कूलों में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंली स्वरूप मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम को मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिला में प्रशिक्षण समिति, प्रकाशन समिति तथा सामग्री वितरण समिति, कोष समिति व लेखा जोखा इत्यादि समितियां बनाई जा रही हैं।
समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत कार्यवाह अशोक कुमार रहे। प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने अभ्यास वर्ग की प्रतिवेदना प्रस्तुत की। प्रान्त महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ, शैक्षिक कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक सरोकार व शिक्षा, छात्र व राष्ट्र हित में तन मन व समर्पण भाव से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है। महासंघ के कार्यकर्ता को कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्र हित में निःस्वार्थ भाव से कर्म करना है।
हमारा संगठन दूसरों से अलग है। हम शिक्षक हित से पहले राष्ट्र हित, शिक्षा हित और छात्र हित में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम् राज पुंडीर, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रान्त उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, प्रान्त प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य, विरेंदर चड्डा, अशोक कुमार, नरेश कुमार , विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिन्द्र सिंह सहित सभी संगठनात्मक ज़िलों के अध्यक्ष , ज़िला मंत्री तथा संगठन मंत्री भी उपस्थित रहे।
