इंदाैरा : चिट्टे व पैसों सहित धरे मामा-भांजा
( words)
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
जिला नारकोटिक्स टीम ने 8.35 ग्राम चिट्टे व 12740 नकदी सहित दो को धरा। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा एक घर की तलाशी ली गई, तो उन्हें घर से8.35 ग्राम चिट्टा व 12740 रुपए की नकदी बरामद की। दोनों आरोपी की पहचान हो चुकी है, पहले आरोपी का नाम शमशेर पुत्र गुरदयाल और दूसरा उसी का भांजा गुलशन पुत्र दर्शन लाल ग्राम डमटाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
