ज्वालामुखी : अंडर-15 चैस टूर्नामेंट 11 जून को
राज्य स्तरीय दो दिवसीय अंडर-15 चैस टूर्नामेंट का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट चैस एसोसिएशन के सौजन्य से जिला शतरंज संघ कुल्लू द्वारा 11 और 12 जून को कुल्लू में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 200 खिलाडिय़ों के भाग लेने का अनुमान है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, वे 2 जून तक गूगल फॉर्म भर दें। राज्य शतरंज संघ के प्रधान अरुण कंबोज और सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में लडकों और लड़कियों के प्रत्येक वर्ग से पहले दो स्थानों के खिलाडिय़ों को चेन्नई में शतरंज का ओल्पिंयड देखने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूल के एक लड़के और एक लड़की को भी चेन्नई जाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं लगेगा और चयनित खिलाडिय़ों को चेन्नई में आने जाने और रहने की व्यवस्था भी आल इंडिया चैस फैडरेशन द्वारा की जाएगी और इसका कोई भी शुल्क खिलाडिय़ों से नहीं लिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इस टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर शुमेरु ठाकुर से 7018481081 पर संपर्क कर सकते हंै। इसके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट से ही अंडर-15 नेशनल टूर्नामेंट के लिए भी दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा।
