कांगड़ा : बेरोजगारी और महंगाई बनेगी भाजपा सरकार के पतन का कारण : काजल
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। रविवार को "आपका विधायक आपके घर द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनौरा में काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार जिला कांगड़ा से विकास में भेदभाव कर रही है। भाजपा सरकार ने जिला में कोई भी नई योजना या नया कार्यालय तो शुरू नहीं किया। उल्टा धर्मशाला से सरकारी कार्यालयों को दूसरे जिलों को स्थानांतरित कर जिला की जनता से भेदभाव किया है। उन्होंने कहा बरसात से गांव की क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई कुलों की मरम्मत में हो रही देरी के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा विधानसभा के बजट सत्र में भी सिंचाई कुलों की मरम्मत शीघ्र करवाने की मांग उन्होंने रखी है, ताकि सनोरा और साथ लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचे।
काजल ने कहा गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने गांव के अच्छे महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी, रजनीश कुमार उप प्रधान, मनोहर लाल, महिंद्र, अनिल कुमार, रमना देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रमना देवी प्रधान महिला मंडल, सुशीला देवी, सपना देवी, पूनम देवी, संदला देवी, वीणा देवी, राज्यंती, राजेश कुमार, अजीत कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, मदन लाल, ओम प्रकाश, मदन लाल, अर्जुन गुलेरिया, इंद्रजीत दिनेश, कपिल, सतीश कुमार व रिशु भी उपस्थित रहे।
