ज्वालामुखी पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मीडिया कर्मियों से बनाई दूरी
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विश्व विख्यात ज्वालामुखी माता मंदिर में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। नहीं वहीं, इस दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखें। माना जा रहा है कि डेरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण की बात इन दिनों जोरों- शोरों से उजागर हो रही है। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं, साथ ही केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के घनिष्ठ मित्र भी हैं, यह मुद्दा उनसे जुड़ा भी हुआ है। इसलिए उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों से दूरियां बनाई रखी।
