कांगड़ा : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची तीन दिवसीय कांगड़ा दौरे पर
मनोज कुमार। कांगड़ा
केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने तीन दिवसीय जिला कांगड़ा के दौरे पर पहुंची। गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर द्वारा पुष्प भेंट करके उनका यहां पहुंचने पर अभिवादन किया गया। इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत तरीके से माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आए हुए श्रद्धालुओं से बातचीत की। मंदिर पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा तथा मंदिर प्रशासन द्वारा उनका माता की मूर्ति देकर अभिवादन किया गया।
मंदिर पुजारी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री को मंदिर इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने कहा कि यहां पहुंचने पर उन्हें अद्भुत सुकून प्राप्त हुआ है और मंदिर की बनावट व कलाकृति अपने आप में अद्भुत है, जो किसी भी व्यक्ति को स्वता ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके उपरांत उन्होंने बनखंडी स्थित मां बगलामुखी माता के दर्शन किए। यहां पर भी मंदिर पुजारी द्वारा उनसे विधिवत तरीके से माता की पूजा-अर्चना करवाई गई।
