इंदौरा : चक्की खड्ड में रेलवे पुल के पास मिला अज्ञात शव
( words)
मनीष ठाकुर। इंदौरा
थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते चक्की खड्ड के साथ लगते रेलवे पुल के पास अज्ञात शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरिश गुलेरिया ने बताया कि फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की रेलवे पुल के पास शव मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुचा व मामले की छानबीन में लग गया, किंतु शव के पास कोई भी आईडी न होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। व्यक्ति की उम्र लगभग 55-60 के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नुरपुर भेज दिया गया है व आगामी कार्येवाही जारी है।
