इंदौरा : ढांगू रेलवे के पास अज्ञात प्रवासी का शव बरामद
( words)
मनीष ठाकुर। इंदौरा
थाना डमटाल व रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अंतर्गत नजदीक रेलवे किलोमीटर 110/5 के पास एक अज्ञात प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी आयु 50 से 55 के करीब होगी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
