कांगड़ा : मटौर कॉलेज में सत्र 2022-23 विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का अनावरण
मनाेज कुमार। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर में सत्र 2022-23 के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता द्वारा विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का अनावरण किया गया। प्राचार्या ने प्रोस्पेक्टस समिति के समन्वयक डॉ. अतुल आचार्य व सदस्यों प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. प्रवेश गिल एवं प्रो. नीरज कौशल को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि उनके अथक प्रयास से समय पर विवरणिका उपलब्ध हो सकी। विवरणिका में महाविद्यालय में “मृदा संरक्षण” थीम के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास किया है।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण के प्रति, मृदा को रसायन मुक्त बनाने, भूमि के कटाव को रोकने, मृदा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा भू-जल के स्तर को कम होने से बचाने के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। प्राचार्या ने यह जानकारी दी कि विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। प्रोस्पेक्ट्स में दाखिले संबंधी व महाविद्यालय की अन्य सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।
