जयसिंहपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड उपमंडल चढ़ियार में शीघ्र भरे जाएं कर्मचारियों के रिक्त पद: मनजीत डोगरा
किसान नेता मनजीत डोगरा ने बताया है कि विद्युत विभाग के उपमंडल चढ़ियार में लगभग 70% कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण चंगर धार क्षेत्र में बिजली को सुचारू रखने में विभाग को अच्छी खासी दिक्कत हो रही है। मनजीत डोगरा ने कहा कि चढ़ियार उपमंडल के तहत पांच सेक्शन हैं, तथा जिसमें 3 जेई के पद, दो फोरमैन तथा लाइनमैन के सभी 15 पद रिक्त पड़े हैं। एएनएम के 16 में से 1 पद भरा है। कुल मिलाकर के जूनियर टीम एप्स के सहारे उपमंडल में काम चल रहा है, चढ़ियार उपमंडल के अंतर्गत चंगरधार का क्षेत्र आता है, जोकि काफी फैला हुआ है तथा दुर्गम क्षेत्र है। कर्मचारियों के अभाव में क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारू रख पाना बहुत कठिन है, हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग करते हुए किसान नेता मनजीत डोगरा ने कहा चढ़ियार उपमंडल में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को तुरंत भरा जाए ताकि चगर धार क्षेत्र में सुचारू रूप से बिजली की पूर्ति करवाई जा सके।
