जयसिंहपुर : वाल्मीकि मंदिर कमेटी लंबागांव ने किया आभार व्यक्त
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में आज वाल्मीकि सभा लंबागांव की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश सन्होत्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रूप से प्रकाश चटवाल अध्यक्ष वाल्मीकि कांगड़ा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार व महासचिव उपस्थित रहे। वहीं, वाल्मीकि मंदिर के निर्माता चंद्रमोहन ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर लंबागांव पिछले कुछ समय से बंद था। उसे सरकार द्वारा फिर से खोलने की अनुमति मिली। वाल्मीकि मंदिर कमेटी ने जयसिंहपुर एसडीएम व तहसीलदार का आभार व्यक्त किया।
