कांगड़ा : मटौर कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पना (लिखनु), मेहंदी तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शुभ्रा गुप्ता ने की। इन्होंने अपने संबाेधन में महिला शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, रक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में ज्ञान संबर्धन किया। साथ ही इस वर्ष की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में हम धारणिय विकास चाहते हैं, तो वर्तमान में लिंग समानता को महत्व देना ही होगा।
इस अवसर पर करवायी हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा। अल्पना/ लिखनु प्रतियोगिता में अंकिता तथा नीतिका प्रथम, ज्योति तथा सलोनी द्वितीय, प्रियंका तथा दिपाक्षि तृतीय एवं नीतिका और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, सोनलि द्वितीय, शैलजा तृतीय तथा तुषार, सुरुचि, नीतिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में रणजीत कौर प्रथम, तनुजा द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में प्रो रजनी शर्मा, प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. अतुल आचार्य, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. नीरज व प्रो. मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
