देहरा : बूणी में आयोजित सुंदर कांड के दूसरे दिन सीता मैया की तालाश मे लंका पहुंचे वीर बजंरगी
विनायक ठाकुर । देहरा
गांव बूणी का समूचा क्षेत्र इन दिनों ज्योति प्रकाश धीमान द्वारा आयोजित सुंदर कांड की चाैपाईंयों से भाव-विभोर हो रहा है, वह सुंदर कांड के दूसरे दिन गांव पाईसा के जाने-माने ज्यौतिषाचार्य भवानी शंकर ने हरमोनियम व ढोलक की थाप पर अपनी स्वरलैहरियों से भगवान श्री राम" वीर बजंरगी हनुमान व सीता मईया की चौपाईंयां सुनाकर ऐसा समा बाधां की पंडाल मे बैठा हर कोई भक्त मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान कथा बाचक ने अपनी स्बरलैहरियों से कहा कि भगवान श्री राम भक्त हनुमान सीता मईया की खोज करने लंका में प्रवेश कर जाते हैं और वह वहां सीता मईया को ढूंढ़ निकालते हैं, लेकिन सीता मईया जब हनुमान को पूछती हैं कि आप काैन हैं, तो वह भगवान श्री राम द्वारा दी गई सोने की अंगुठी की निशानी दिखाकर अपने आपको राम भक्त बताते हैं। ऐसे में वीर बजंरगी हनुमान सीता मईया को वहां से ले आते हैं और लंका को आग लगा देते हैं। वहीं, इस दौरान भजन मंडली के अध्यक्ष ईश्वर दास शर्मा के नेतृत्व में मनोज, पकंज, आदित्य, गौतम व मनोज पराशर आदि ने इस दौरान अपने साजबाज से भजन-कीर्तन भेंटों में ऐसा समा बाधां की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
