देहरा: सोशल मीडिया पर मतदान करने का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने थाना में दी शिकायत
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत चुनावों में मतदान के दिन किसी व्यक्ति द्वारा अपने मत डालने की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिस पर उक्त वीडियो खूब वायरल हो गई। लिहाजा यह खबर मीडिया में आई थी, जिस पर अब प्रशासन ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक शिकायत नुमा पत्र देहरा डीएसपी को लिखा है, जिस पर कार्यवाई करने की बात भी की गई है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी एक ऐसा वीडियो, जिसमें कोई व्यक्ति देहरा के किसी प्रत्याशी को वोट कर रहा है। तदोपरांत उसने नियम की अवेहलना करते हुए उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी है। संकल्प गौतम ने बताया की उक्त बूथ पर तैनात कर्मचारियों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। वहीं, एक लिखित शिकायत पुलिस थाना देहरा में दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
