विक्रमादित्य सिंह की भारी मतों से होगी जीत: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
करसोग में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक हई। जो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक जो की हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष है अमित नंदा जी तथा उनके सहयोगी पर्यवेक्षक प्रदीप वर्मा, धर्मीला हरनोप ,ओ पी ठाकुर तथा सींगटा जी ने करसोग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नवज टटोली।
करसोग के पर्यवेक्षक अमित नंदा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हम करसोग विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से लड़ेंगे। चाहे परिस्थितियां जो भी हो। कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री तथा मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह जी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने भी कार्यकर्ताओं में जान फुंकी। इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विक्रमादित्य के कार्य को सफल बनाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ से आए हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।