जयसिंहपुर : विपिन परमार ने लंबागांव की सोना और आंचल को किया सम्मानित
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
पुड़वा में हिमाचल विधानसभा स्पीकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन परमार द्वारा किया सोना चौहान और आंचल का सम्मानित। पुड़वा में दंगल प्रतियोगिता के दौरान जयसिंहपुर क्षेत्र की लड़कियों सोना चौहान और आंचल ने अखाड़े में कुश्ती में अपनी कला का प्रदर्शन किया। हिमाचल में विभिन्न जगह मेला दंगलों में लगातार प्रदर्शन कर रही इन लड़कियों की शुरुआत को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। यहां पुड़वा में इन्होंने दर्शकों का अपनी कुश्ती की कला से भरपूर मनोरंजन किया। यहां छिंज मेला कमेटी ने भी इनके हौंसले की जमकर सराहना की और अगले बर्ष 2023 में छिंज मेले का दूसरा दिन महिला कुश्ती के लिए आरक्षित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान इस छिंज मेले में पहुंचे बतौर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार ने इन लड़कियों को सम्मानित किया और प्रसंशा की तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
