जयसिंहपुर : गलत पाई गई गौसदन कंगैहण की वायरल वीडियो : एसडीएम
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
सोशल मीडिया में वायरल गौसदन कंगैहण की गायों के मरने व उनकी गंभीर स्वास्थ्य हालत का वीडियों की पुष्टि हेतु आज तहसीलदार जयसिंहपुर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के साथ गौसदन कगैहण का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गायों की जांच की गई। जैसा की वीडियों में दिखाया गया है कि गायाें काे चारा आदि नहीं दिया जा रहा है व गाएं मर रही हैं, यह सब गलत पाया गया। इसके साथ गायों को दिया जाने वाला चारा व पानी व भंडारन आदि की व्यवस्था भी जांची गई, जो कि प्रर्याप्त मात्रा में पाई गई। पशुपालन विभाग को समय-समय पर गायों की स्वास्थ्य जांच करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में गायों को दिया जाने वाला फिडिंग/चारा आदि की व्यवस्था को जनता के सहयोग से और बेहतर किया जाएगा।
