कांगड़ा : वीरेंद्र चौधरी ने 45वीं बार किया रक्तदान
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा सचिव व कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने 45वीं बार व उनके सहयोगी विशाल ने 13 बार टांडा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मैं प्रभु से यही कामना है कि यह सिलसिला यूं ही चलता रहे। हम जरूरतमंद को रक्तदान करते रहें। उन्होंने सभी लोगों से अपील कि वह भी इस पुण्य काम में अपना सहयोग कर सकते हैं। बता दे कि कांगड़ा सेवियर संस्था रक्तदान के कार्य में लगातार काम करती आ रही है। वहीं, संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करती आ रही है।
