इंदाैरा : विश्व हिंदू परिषद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम काे साैंपा ज्ञापन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विश्व हिंदू परिषद जिला नरपतगंज प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एसडीम इंदौर का मिलकर एक ज्ञापन सौंप। विहिप द्वारा दिए गए ज्ञापन में इस आई मिशनरियों द्वारा अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाए जाने के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा अवगत करवाया गया। इस विषय पर विहिप के जिला अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ और विभाग मंत्री सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि विकासखंड इंदौरा के अधीन पड़ते पंचायत एमपुर में रविवार को जब इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था और सनातन धर्म के जागरूक युवाओं द्वारा थाना इंदौर में इसकी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
वहां पर बसते धर्मांतरण कर चुके लोगों ने माना कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों से ईसाई धर्म अपना लिया है, परंतु यह लोग अभी तक अनुसूचित जाति के लाभ ले रहे हैं, जो कि एक कानूनन अपराध है। प्रतिनिधि मंडल एसडीम इंदौरा को बताया कि अभी हमारे जागरूक कार्यकर्ताओं को इन पर लोगों ने झूठा आरोप लगाना शुरू कर दिया है, जिनका ताजा उदाहरण कल घंडरा में हमारे युवा साथी के खिलाफ पत्र सौंपा गया है, जो सरासर निराधार है। इस मौके पर जिला प्रमुख धर्म प्रसार करना सरासर जिला सुरक्षा प्रमुख सौरभ मना राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा नवदीप कटोच उपस्थित रहे। वहीं, इस विषय पर एसडीएम से बात की गई, तो विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल आज ज्ञापन देने आया था, जिस पर छानबीन करने के लिए पुलिस को मार्क कर दिया गया है। वहीं मामले की छानबीन करने के बाद रिपोर्ट उपायुक्त कांगड़ा को प्रेषित कर दी जाएगी।
