ज्वालामुखी: बाल स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में विज्ञान एवं गणित से संबधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अवनी का मॉडल प्रथम, सौरभ का द्वितीय, सुजल का तृतीय रहा। साइंस क्विज में सौरभ और अवनी ने प्रथम, महक और अक्षित ने द्वितीय, अभिषेक और आकृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। मैथ्स ओलिंपियाड में पायल और सौरभ ने प्रथम, अक्षित और अभिषेक ने द्वितीय, हिमांशु और अक्षरा दोहर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में विज्ञान मॉडल में इशांत का मॉडल प्रथम, हर्ष का द्वितीय और लखन का तृतीय रहा। मैथ्स ओलिंपियाड में हर्ष और इशांत ने प्रथम, अनवर और अर्जुन द्वितीय, आदित्य और लखन ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशपाल नरोत्रा ने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया जिससे उनकी विज्ञान एवं गणित के प्रति रुचि बढ़े। इस मौके पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की प्रभारी सुखदा सूद प्रवक्ता गणित, रजनीश शर्मा प्रवक्ता रसायन विज्ञान, सुरजीत कुमार प्रवक्ता भौतिकी, अंकिता शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान, प्रिया गुलेरिया टी जी टी विज्ञान, शशि पाल टी जी टी विज्ञान एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
